भाजपा मंडल सज्जनगढ़ के नव नियुक्त अध्यक्ष गरासिया का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत


कुशलगढ़| भारतीय जनता पार्टी बांसवाड़ा द्वारा दिनांक 17 को जारी 17 मंडल अध्यक्षों में सज्जनगढ़ मंडल अध्यक्ष के रूप में रमणलाल गरासिया को नियुक्त किया है।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर नव अध्यक्ष गरासिया का स्वागत किया। गरासिया पूर्व में विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल के महामंत्री, जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत टांडा रतना के सरपंच पद का निर्वहन भी कर चुके है। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप भूरिया, राठधनराज लेम्पस अध्यक्ष राजेश पटेल, मणीलाल कामोल, दिनेश भूरिया, शांतिलाल कटारा, कैलाश यादव, गजहिंग गरासिया, दीपचंद चरपोटा, सुरेश पटेल, बहादुर डोडियार, लालचंद निनामा, मानसिंह पटेल, भातुराम डामोर, अरविन्द कलाल, दाड़म सेठ, मयूर कलाल, सचिन डिंडोर, अनिल गरासिया, गजेंद्र डोडियार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रमण लाल गरासिया को अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की।


यह भी पढ़ें :  कैलाश मेघवाल को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now