कुशलगढ़| भारतीय जनता पार्टी कुशलगढ़ में आज ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कुशलगढ़ की कार्यशाला बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा, जिला अध्यक्ष लालचंद पटेल,पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, पंचायत समिति कुशलगढ़ प्रधान कानहिंग रावत, जिला उपाध्यक्ष लीला पडियार, जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष परमेश मईडा, राजेश कटारा, नगर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सेठिया, खेड़ा धरती मंडल अध्यक्ष राकेश वडकिया, कुशलगढ़ ग्रामीण मंडल महामंत्री राकेश खड़िया, सोहनलाल डामोर, नारायणी देवी, बहादुरसिंह कटारा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।