भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता की कार्यशाला संपन्न


सवाई माधोपुर 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर जिले की सक्रिय सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला आज संपन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिले की सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि शंकर लाल ठाडा रहे अध्यक्षता सुशील दीक्षित ने की एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंगलाल जाट, सुरेश जैन, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक दीनदयाल अग्रवाल, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बलवीर सिंह मंचासीन रहे।
जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले में लगभग अब तक 60000 से ज्यादा सदस्य बने हैं। मुख्य अतिथि शंकर लाल ठाडा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अब ऑफलाइन सदस्य बनाने हैं। ऑनलाइन सदस्यता की तिथि 15 बढ़ा कर 20 अक्टूबर कर दी गई है। अब तक पूरे देश में 9 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं। इस दौरान जिले में 5000 सदस्य बनाने के लिए गंगापुर के उमेश शर्मा को मंच पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक बलवीर सिंह ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री हरिओम गर्ग ने किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now