सावित्री हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्राओं द्वारा निकाली गई विश्व जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली


बढ़ती जनसंख्या बनी चिंता का विषय पूरे विश्व को जागरूक हो जनसंख्या नियंत्रण की लेनी होगी सच्ची शपथ-डॉ विनोद त्रिपाठी

प्रयागराज। दुनिया भर में बढ़ती आबादी यानी जनसंख्या परेशानी का कारण बनता जा रहा है जिसकी वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी व गरीबी अनियंत्रित रूप से बढ़ती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है पूरे विश्व को जागरूक हो जनसंख्या नियंत्रण के लिए सच्ची शपथ लेनी होगी तभी विश्व भर में पनप रही समस्याओं पर निजात पाया जा सकता है। उक्त बातें सावित्री हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉ विनोद त्रिपाठी ने कही।
बता दें कि छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली सुबह 11बजे सावित्री हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए लोगों को विश्व जनसंख्या नियंत्रण के विषय में जागरूक करते हुए रैली गंतव्य स्थान पहुंची। जागरूकता रैली में जीवेश त्रिपाठी , रोहित मिश्रा, भावना, पिंकी, प्रमिला सहित पैरामेडिकल कॉलेज में सैकड़ों छात्राएं शामिल रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now