विश्व रेड क्रोस दिवस मनाया गया


भुसावर| कस्बा भुसावर के कृषि महाविद्यालय की रेड क्रोस सोसायटी द्वारा 8 मई 2024 बुधवार को विश्व रेड क्रोस दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि रेड क्रोस सोसायटी के सदस्य विश्वभर में युद्ध व प्राकृतिक आपदा पीडितों को राहत सामग्री पहुँचाते हैं व उनकी सेवा करते हैं। वे रक्तदान को प्रोत्साहित कर जरूरतमंद लोगों की जान बचाते हैं। रेड क्रोस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है, जो कि विभिन्न देशों की सीमा, जाति, लिंग, धर्म आदि से परे केवल मानवतावादी दृष्टिकोण से कार्य करता है। एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि पीडितो की सेवा करना पुनीत कार्य है। रेड क्रोस सोसायटी का मिशन शांतिपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने के लिए हर समय और सभी प्रकार की मानवीय गतिविधियो को प्रेरित करना, मानवीय सिद्धांतो और मूल्यों को बढावा देना तथा आपदा की तैयारी और पीडितो के स्वास्थ्य की देखभाल करना है। यह दिवस उन लोगो को समर्पित है जो भोजन की कमी, प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध व महामारी से सम्बन्धित बीमारियों से पीडित होते है।


यह भी पढ़ें :  चामुण्डा माता मंदिर परिक्रमा मार्ग का विकास प्रारम्भ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now