भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा सामूहिक रूप से पेंशनर भवन में आयोजित की गई


भाई दूज एवं यम द्वितीया पर कायस्थ परिवार कुशलगढ़ की ओर से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा सामूहिक रूप से पेंशनर भवन में आयोजित की गई

कुशलगढ़| भाई दूज एवं यम द्वितीया पर कायस्थ परिवार कुशलगढ़ की ओर से कलम दवात एवं भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा सामूहिक रूप से पेंशनर भवन में आयोजित की गई। मुख्य यजमान का लाभ प्रदीप निगम एवं उनकी धर्मपत्नी ने लिया। पूजा के पश्चात सामूहिक प्रसादी का भी आयोजन किया गया। प्रसादी का लाभ अजय निगम ने लिया।पूजा में समाज के वरिष्ठ एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र निगम दिलीप निगम दीपक निगम रविंद्र निगम मनोज सक्सेना हेमंत निगम मनीष निगम विदित कानूनगो पवन निगम मनीष निगम इंदू निगम किर्ति निगम आशिष निगम आदि के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं ओर बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों व महिलाओं ने साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।यह जानकारी समाज के सदस्य अजय निगम ने दी।


यह भी पढ़ें :  सीआईबीजेओ सम्मलेन 2023 जयपुर में शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now