सवाई माधोपुर 23 अप्रैल। ग्राम छाण में देव नवयुवक मंडल द्वारा 22 अप्रैल को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर रहे।
वहीं इस दौरान एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश पहाड़िया जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा कार्यकारी सदस्य लक्ष्मी चंद बेरवा रामविलास गडायता हेम सिंह सोयल रजा खांन संचालन कर्ता हेमराज पटेल आयोजनकर्ता देव नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रामलाल गुर्जर उपस्थित थे। कुश्ती दंगल में राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर पंजाब नेपाल के पहलवान एवं महिला पहलवानों ने भी भाग लिया। अंतिम कुश्ती में नेपाल काठमांडू निवासी लक्की थापा ने विजय प्राप्त की एवं महिला पहलवान की अंतिम कुश्ती में ज्योति गुर्जर पहलवान हरियाणा विजय रही। वहीं वकार सहारनपुर, कालू पहलवान श्रीगंगानगर, समीम गुज्जर पहलवांन जम्मू कश्मीर विजेता रहे।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर ने कहा ऐसे कुश्ती दंगल का आयोजन होना चाहिए जिससे गांव देश प्रदेश में प्रतिभाएं उभरके सामने आती है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।