जनप्रतिनिधियों ने उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के निर्णय को सराहा
प्रयागराज। नवनिर्वाचित यमुनानगर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सर्व प्रथम जिला कार्यालय सिविल लाइंस पहुंचकर कार्यभार संभाला।निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यभार ग्रहण कराया। प्रयागराज पर्यवेक्षक अनूप गुप्ता व जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर माल्यार्पण कर लेटे हुए हनुमान मंदिर मे दर्शन व मां गंगे का दर्शन-पूजन कर पूर्व सांसद डाँ.रीता बहुगुणा जोशी, लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी योगेश शुक्ला, विधायक पियूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक उदय भान करवरिया आदि से उनके आवास पर मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन का कार्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर करते हुए नेतृत्व प्रत्येक चुनाव में कमल खिलाना और मोदी योगी सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य होगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राजेश्वरी तिवारी, प्रकाश शुक्ला,पूजा मिश्रा, ओमप्रकाश केसरवानी ,लखन केसरी, सुधाकर पांडेय, आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर माल्यार्पण करते हुए शुभकामनाएं बधाई दी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।