सवाई माधोपुर 1 सितम्बर। बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर की छात्रा यशी शर्मा का राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित 33 वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर की कक्षा दशमी की छात्रा यशी शर्मा ने तीरंदाजी में 3 स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान क्षेत्र के साथ-साथ सवाई माधोपुर जिले एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा बहिन यशी शर्मा का तिलकार्चन, माल्यार्पण कर तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार बहिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।
इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य नमिता जैन, प्राथमिक प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा, आचार्या ममता शर्मा, मंजू बंसल, ममता गर्ग, सीमा जादौन, चन्दा मथुरिया, भावना कन्डेरा, आचार्य नरेन्द्र गुप्ता, भैरुलाल सैनी, हिमांशु कुमावत, इन्द्रराज शर्मा, हंसराज कुम्हार, कृष्णकांत बैरागी, राधेश्याम महावर, ओमप्रकाश शर्मा, गोरधन बैरागी, विष्णु प्रजापत, तुलसीराम सैनी, कपिल जाटव, गौरव गोयल, राधेश्याम गुप्ता, यतेन्द्र माहेश्वरी, महेश चन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम महावर, मुकेश माली, छीतरमल माली, वन्दना जैन, उषा नागर, विमला व्यास, सुनीता जांगिड़, सावित्री गुप्ता, अनीता सैन, एकता यादव, कृष्णा चौधरी एवं राजेश शर्मा, शंकरलाल सैनी, सीताराम माली, आत्माराम माली आदि उपस्थित रहें।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.