यशी ने जीते राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक, एसजीएफआई में चयन


सवाई माधोपुर 21 अक्टूबर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा बांसवाड़ा में आयोजित अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 में बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर की छात्रा यशी शर्मा पुत्री श्रीकृष्ण शर्मा ने अंडर 17 वर्ग में 30 मीटर एवं 40 मीटर से व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा संयुक्त टीम स्पर्धा में भी यशी ने स्वर्ण पदक जीता स्वर्ण पदक जीतने पर यशी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नडियाद (गुजरात) में होने वाले अगली राष्ट्रीय तीरंदाजी (आर्चरी) चौंपियनशिप में चयन किया गया गया है।
प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इसके पहले भी अनेकों बार बहिन यशी ने विद्यालय एवं सवाई माधोपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विद्यालय परिवार बहिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दुपट्टा और समृति चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया। बहिन इसी तरह जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त करें! इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य नमिता जैन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now