योगेश जोशी विफा के वागड़ जोन अध्यक्ष बने; पुष्कर में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न


बांसवाड़ा।अरुण जोशी। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में बांसवाड़ा निवासी समाजसेवी योगेश जोशी को जोन अध्यक्ष घोषित किया गया। ब्रह्मा नगरी पुष्कर में राष्ट्रीय संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व मध्यप्रदेश तथा गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र को 1 जी घोषित करते हुए इसमें संगठनात्मक गतिविधियों के आयोजन की जिम्मेदारी जोशी को दी है। इस मौके पर मुंबई निवासी उद्योगपति सत्यनारायण श्रीमाली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया। जिला मंत्री शशिकुमार शर्मा ने बताया कि 18 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बांसवाड़ा जिले से 25 सदस्यीय दल ने भाग लिया। गोमतीशंकर पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद सी पी जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी, बनवारीलाल सेती, विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भुवनेश शर्मा, राजेश कर्नल सहित सम्पूर्ण देश भर से 500 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री विनोद पानेरी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जिले के दल ने शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग लिया। यहां कार्यक्रम के संयोजक प्रखर महाराज ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर 200 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की यज्ञशाला की प्रदक्षिणा भी की। अनिल पण्डया ने बताया कि कार्यक्रम में के के पंड्या, वनेश्वर पंड्या, मदन मोहन भट्ट, अरुण जोशी पत्रकार,अमृत सनाढ्य, अनिल पंड्या, कैलाश पारीक, अरुण जोशी उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डा. कीर्ति आचार्य के नेतृत्व मे महिला दल ने यज्ञशाला में गायत्री जाप किये। इसमें तिलोत्तमा पंड्या,अनिता नागर, कामिनी नागर, सपना व्यास, सीमा शर्मा उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा में शीघ्र ही भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जोशी का अभिनंदन किया जाएगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now