तालाब में डूबने से युवक की मौत


तालाब में डूबने से युवक की मौत

रायला। रायला थाना क्षेत्र के दाता नीलावरी गांव में शंकर लाल पिता भूरा जाट उम्र 32 साल की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई है।
लोगों बताया कि शंकर भैंसें ढूढ़ने गया था। भैंसें तो घर आ गई थी। शंकर देर शाम तक वापस नहीं आया।
परिजनों ने उसकी तलाश की।
मृतक तालाब में तैरता हुआ मिला।
पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक का शव तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए रायला के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में भिजवाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
प्रार्थी रामेश्वर लाल जाट की रिपोर्ट पर रायला थाना पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की। थानाधिकारी सुनील चौधरी ने यह जानकारी प्रदान की।


यह भी पढ़ें :  पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लगाए परिंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now