आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा शहर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
नदबई .भाजपा केंद्रीय प्रवास योजना के अंतर्गत संचालित शिविरों के तहत शनिवार को विधानसभा नदबई में भाजपा शहर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन शहर मंडल कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक के आरंभ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बृजेश शर्मा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय होते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय एवं पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के सानिध्य में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख सहित महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। तदोपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के विधायकों पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान सरकार में विधायक मुख्यमंत्री बन कर आमजन को लूट रहे हैं, वहीं प्रदेश का हर वर्ग का आदमी सरकार व उसकी नीतियों से तंग आ चुका है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनावों में देगी। इस मौके पर विधानसभा संयोजक राकेश फौजदार, दौलत सिंह फौजदार, रज्जन महुआ, दुर्गेश बुटोलिया, सौरभ ताखा, दिनेश भातरा, गोविंद सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ,महावीर डागुर, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कृष्ण वीर, लोकेश अग्रवाल, चरण सिंह , मुकेश अग्रवाल, धर्मेंद्र, राजकुवंर, देवेंद्र सहित भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।।
P. D. Sharma