किसान नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई
बयाना, 6 मई। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय पर संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.चौधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह कंसाना ने की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्व.अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कंसाना ने कहा कि देश की राजनीति में बेदाग छवि के नेता रहे चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद की। केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए चौधरी अजीत सिंह ने सबसे पहले किसानों की फसलों की खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित की। इसके साथ ही शुगर मिल स्थापित करने का दायरा 40 किमी से घटाकर 15 किमी किया। जिससे गन्ना उत्पादक किसानों को राहत मिली। उन्होंने हमेशा उन्होंने सड़क से संसद तक किसान और मजदूरों की आवाज बुलंद की। चौधरी अजीत सिंह केंद्र सरकार में 4 बार विभिन्न विभागों कृषि, उद्योग, खाद्य और उड्डयन विभाग के मंत्री पद का बखूबी दायित्व निभाया। इन सभी पदों पर रहते हुए उन्होंने किसानों-मजदूरों के कल्याण की नीतियां बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजय भास्कर, चतुर्भुज, तरुण चहल, भगवान सिंह प्रजापत, बाबू जाटव, नरेंद्र शर्मा, पंकज, निर्भय, यशवीर पटेल, हुकम सिंह गुर्जर, कृष्ण मुरारी, विजय सिंह, चंद्रभान सिंह, वृंदावन, विनोद कुमार, सुगढ़सिंह, अनिल कुमार, थान सिंह, महेंद्र सिंह, भीम सिंह, भरत पचौरी, राकेश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।