वोट चोर-गद्दी छोड़ महा रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संयुक्त बैठक सम्पन्न


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित वोट चोर–गद्दी छोड़ महा रैली की तैयारियों को सुव्यवस्थित करने हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात की संयुक्त बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, देवी स्टोर चौराहा, गंगापुर सिटी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. नवीन खान एवं छोटेलाल व्यास ने की तथा बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा समन्वयक एडवोकेट गिर्राजसिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य अब्दुल वहाब एवं मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगापुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना के नेतृत्व में निजी वाहनों तथा ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खान एवं छोटेलाल व्यास ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए रैली में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर एवं देहात दोनों क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर अत्यधिक उत्साह है।

विधानसभा समन्वयक एडवोकेट गिर्राजसिंह गुर्जर ने कहा कि गंगापुर विधानसभा को रैली के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूर्ण क्षमता के साथ प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।

बैठक में घनश्याम झाडौली (ब्लॉक अध्यक्ष बामनवास), पार्षद महेश बाबू, डॉ. बुधराम मीना, महबूब अली, शिवहरी मीना, पार्षद प्रतिनिधि फिरोज खान, मुबारिक अली, अनवर अली, मण्डल अध्यक्ष शहीद शाहीन, नेतराम बैरवा, जगदीश सैनी, रामजीलाल सैनी, अमरसिंह मीना, लहरी प्रजापत, हारून पठान, रूपचन्द माली, अनवर सेवादल, दीपचन्द, असजद नेता, हरि पेंटर, नेमी डोब, प्यारेलाल, मुन्शी उदेई, जगदीश मिश्र, प्रकाशचन्द, विजय ठाकुरिया, राजूलाल सैनी, विकास शुक्ला, मुमताज अहमद (पूर्व पार्षद), विजेन्द्रकुमार, मुरारी कटारिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now