वृत को लेकर दो किन्नर के बीच विवाद, गाडी में की तोडफोड़


नदबई नगर तिराहा के समीप अचानक विवाद से मची अफरा-तफरी

नदबई। नदबई कस्बे में नगर रोड पर अंबेडकर पॉर्क के समीप पहले देर रात व बाद में गुरुवार दोपहर अजीब-गरीब स्थिति बन गई। जब, वृत की राशी को लेकर दो किन्नरों के बीच मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान एक किन्नर के मकान में रखे घरेलू सामान को तोड दिया। जिससे गुस्साएं समीपवर्ती दुकानदारों ने बीच-बचाव करते हुए दूसरे किन्नर समर्थकों की गाडी में तोडफोड़ कर दी। बीच बजार में अचानक मारपीट की घटना से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो देर रात किन्नर परी शिष्या बुलबुल बाई, अपने कमरें में सो रही। इसी दौरान दूसरे किन्नर ने घर में सो रही किन्नर से मारपीट की। वहीं, घर में रखी टीवी सहित अन्य सामान को तोड दिया। वृत राशी नहीं देने के चलते गुरुवार दोपहर एक बार फिर, दूसरे किन्नर गुट ने नदबई निवासी किन्नर परी शिष्या बुलबुल से मारपीट की। अचानक मारपीट की घटना देख, समीपवर्ती लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो समर्थकों से मारपीट करते हुए गाडी में तोडफोड कर दी। लोगों का गुस्सा देख किन्नर समर्थक मौके से फरार हो गए। मामलें में नदबई निवासी पीडित किन्नर परी शिष्या बुलबुल बाई ने पुलिस को सूचना दी। हालंाकि, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now