दिन में सुहावना हो रहा है नैनीताल का मौसम, सुबह शाम पड़ रही है कड़ाके की ठंड 


नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास दिन में मौसम सुहावना हो जाने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।
जबकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम के वक़्त प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी आग सेकने से राहत मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक जहां नीचे तराई क्षेत्र में भयंकर कोहरा छाया हुआ है वही नैनीताल में दिन भर धूप निकल रही है और लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। पर्यटक भी मौज मस्ती के साथ साथ नैनी झील में नोकाविहर का लुफ्त उठा रहे हैं और आसपास रमणीक स्थलों का भरमन कर रहे हैं। साथ ही पर्यटकों के आवाजाही से दुकान दारो, होटल व्यसायी व फुटपाथ पर लगा रहे दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। मौसम समान्य होने से अभी बर्फ की कोई भी सम्भावना व्यक्त नही की जा सकती है कब तक बर्फवारी हो यह कहना अभी ठीक नही होगा।नैनीताल के साथ बाबा नीम करौली महाराज कैची धाम, भीमताल, सातताल, आदि क्षेत्रों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now