मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर विप्र फाउंडेशन द्वारा गौसेवा, दीर्घायु की कामना


गंगापुर सिटी| मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, विप्र गौरव श्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन एक-डी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा के नेतृत्व में संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने गंगापुर सिटी के दशहरा मैदान स्थित श्री गोपाल गोशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा, गाजर एवं पालक खिलाकर उनके दीर्घायु, सुखद एवं यशस्वी राजनीतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन की मंगलकामना की।

युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने अपने सफलतम कार्यकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। हाल ही में प्रस्तुत बजट में गंगापुर सिटी के लिए विशेष विकास राशि स्वीकृत कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के चहुमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विप्रजनों ने गौसेवा के माध्यम से मुख्यमंत्री शर्मा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगतिशील जीवन के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु गुरुजी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद पाराशर, युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष शिवचरण शर्मा ‘अन्ना’, महामंत्री मदन मोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सहाय शर्मा, युगल किशोर चतुर्वेदी, श्याम सुन्दर शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now