गंगापुर क्षेत्र से राजनीतिक जीवन में गहरा लगाव रहा है,अनेक राजनीतिक अनुभव यहां रहकर प्राप्त किए,आप सभी प्रबुद्धजनों के स्वागत,सत्कार से अभिभूत हूं-ओमप्रकाश माथुर


गंगापुर सिटी|भारत राष्ट्र के सिक्किम राज्य के महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के धार्मिक नगरी करौली मदन मोहन जी एवं कैला देवी दर्शन करने जाते समय भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के निज निवास पर शहर के विभिन्न सामाजिक व्यापारिक,संगठनो सहित भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माला,साफा एवं दुपट्टा पहनाकर नागरिक अभिनंदन,स्वागत किया गया। पूर्व विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 21 किलो की माला पहनाकर तथा त्रिनेत्र गणेश जी की प्रतिमा एवं तलवार भेट कर उनका स्वागत किया गया साथ ही महामहिम राज्यपाल माथुर के 2 जनवरी 2026 जन्मदिन की भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई|

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल एवं भाजपा वरिष्ठ नेता माथुर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि काफी लंबे समय तक अपने राजनीतिक पुराने समय के राजनीतिक कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी से गहरा लगाव रहा है,जहां मेरे द्वारा मोटरसाइकिल एवं अन्य दुपहिया वाहनों से पुराने वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं के साथ संघर्षशील राजनीति को करीब से देखने का मौका मिला है,जिसे आज याद करने का अवसर मिला है,उन्होंने इस अवसर पर अपने गंगापुर सिटी से रहे विशेष लगाव के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा सहित समस्त सामाजिक,व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत,सत्कार से अभिभूत हूं जो यादगार रहेगा!

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि महामहिम राज्यपाल ओमजी का मुझे अपने राजनीतिक जीवन में अहम योगदान और मार्गदर्शन मिला है जिसके फलस्वरूप राजनीतिक क्षेत्र में आजतक बहुत कुछ सीखने को मिला है,और आपका गंगापुर सिटी से विशेष प्रेम एवं लगाव रहा है! इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों में व्यापार मंडल समिति,ब्राह्मण समाज,विप्र फाउंडेशन जोन एक-डी,श्याम परिवार,अग्रवाल समाज, अग्रवाल शिक्षण संस्थान,भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य प्रबुद्धजन शहरवासियों ने महामहिम राज्यपाल माथुर का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत,अभिनंदन किया! इस अवसर पर लोकगायन रामरसिया के गायक शेरसिंह ढाय टीम कलाकारों के पास पहुंचकर महामहिम राज्यपाल ने राजस्थान की लोक संस्कृति का भी आनंद लेते हुए लोकगायन पर कलाकारों के साथ थिरके|

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त नागरिक अभिनंदन स्वागत समारोह में सभापति शिवरतन अग्रवाल,प्रधान मंजू गुर्जर,अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा,राजकुमार गोयनका,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष डॉ हेमंत शर्मा,मंडी अध्यक्ष गोविंद,वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष गिरधारी, उपक्रम संगठन देवेश पितलिया,श्याम मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र दुशाद,प्रजापत समाज अध्यक्ष बृजमोहन प्रजापत, बिल्डिंग मटेरियल अध्यक्ष महेश आरेड्या, देवनारायण मंदिर भोपा, स्वर्णकार समाज अनिल सोनी,गिरधारी सोनी, जाट समाज बदन सिंह,बहादुर जाट,वैष्णव समाज मुरारी लाल वैष्णव,सैनी समाज मोहन ठेकेदार,मीणा समाज से हरिओम पटेल,महेंद्र मीणा सरपंच सेवा,पृथ्वीराज सरपंच,बैरवा समाज राजू लाल नौगांव,भारत विकास परिषद एवं लायंस क्लब सदस्य सहित व्यापारिक संगठन,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता आमजन उपस्थित रहे|


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now