एडीएम एवं प्राचार्य से की तुरंत कार्यवाही की मांग
गंगापुर सिटी| आज राजकीय पीजी महाविद्यालय गंगापुर मैं 12 बजे कॉलेज परिसर मैं पहुंचा तो वहां देखा तो सभी शिक्षक उपस्थित थे लेकिन एक शिक्षक अनुपस्थित मिला तो विद्यार्थियों ने कॉलेज बंद करके धरना प्रदर्शन किया इसी प्रकार छात्र नेता सीताराम गुर्जर स्कूटी वितरण की जानकारी हेतु छात्राओं के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे पीजी कॉलेज पहुंचे। लेकिन स्कूटी प्रभारी धर्मवीर मीणा आज नए साल के पहले दिन भी कॉलेज से लापता मिले। इसके बाद हमने कॉलेज परिसर में स्टाफ रूम में देखा उसके बाद स्कूटी रूम में भी देखा और प्रिंसिपल ऑफिस में भी देखा था वहां भी नहीं मिला इसके बाद छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
पता किया तो जानकारी मिली कि धर्मवीर मीणा प्राचार्य को ही झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। लाइब्रेरी में होने का बहाना किया। बाद में बोले कि वे साइकिल स्टैंड पर थे। हकीकत यह है कि धर्मवीर मीणा कॉलेज से लापता थे। हस्ताक्षर कर प्राचार्य की अनुमति के बिना कॉलेज से बाहर गए हुए थे जैसा कि ये अक्सर करते रहते है। एडीएम साहब ने भी इनकी चोरी पकड़ी हुई है। प्राचार्य ने बार बार काल किया तो दौड़कर कर आए। साइकिल स्टैंड पर बैठकर राज कार्य करने का बहाना बनाया।
इसके बाद सीताराम गुर्जर ने साथियों के साथ एडीएम गंगापुर सिटी को ज्ञापन देकर स्कूटी प्रकरण के निस्तारण करवाने एवं धर्मवीर मीणा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसी प्रकार छात्र नेता सीताराम गुर्जर, भानु प्रताप गुर्जर, विक्रम गुर्जर, कोमल जांगिड़, कृष्णा बैरवा,मनीषा बैरवा,कोमल बैरवा,कोमल बैरवा, रीना बैरवा,मनीषा सैनी, भारती मीणा,अजीत गुर्जर,बिट्टू सैनी आदि|

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।