शीतलहर के चलते जिले में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश घोषित


Rajasthan School Holidays: आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी 10 जनवरी तक अवकाश, कक्षा 9 से 12 व स्टाफ नियमित

सवाई माधोपुर,पंकज शर्मा। जिले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों पर लागू रहेगा।
इसी क्रम में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश रहेगा। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेयकर्मी एवं विद्यालयों का समस्त स्टाफ विभागीय निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।
आदेशानुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं और बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचाएं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now