पीपीजीसीएल कर्मचारी की काम के दौरान सीने में अचानक उठे दर्द से मौत


प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र में स्थित पीपीजीसीएल कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अर्जुन पाठक (44) पुत्र दूधनाथ पाठक निवासी कपारी, शंकरगढ़ कंपनी में कई वर्षों से काम कर रहे थे। सोमवार को काम करते वक्त उनके सीने में अचानक दर्द और जलन हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में प्रयागराज ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की चार संतानें हैं और उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अर्जुन पाठक एक ईमानदार और मेहनती कर्मचारी थे, जिन्होंने अपनी जिंदगी का अधिकांश समय कंपनी की सेवा में दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए, ताकि उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now