सवाई माधोपुर स्थापना दिवस समारोह 17 से 19 जनवरी; 19 जनवरी को सिंगर कैलाश खेर बांधेगे समां


बाघ महोत्सव में परम्परागत खेलों की धूम, लोकसंस्कृति से जुड़ेंगे जिलेवासी
19 जनवरी को प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर के गानों और सूफियाना कलामों के साथ बांधेगे लोगा का समां
सवाई माधोपुर, 2 जनवरी। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लोक परम्पराओं के प्रसिद्ध केन्द्र सवाई माधोपुर का 263वां स्थापना दिवस के अवसर पर तीन-दिवसीय भव्य आयोजन 17 से 19 जनवरी तक होगा। कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार सुबह विश्वविख्यात त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महाआरती के साथ होगी और समापन जाने-माने गायक कैलाश खेर की सूफी बंदिशों के साथ सोमवार शाम को। इस आयोजन में सवाई माधोपुर की अनूठी लोक संस्कृति और कलाओं के साथ-साथ बाघ, घड़ियाल आदि वन्यजीवों और अमरूद सहित अन्य विशिष्टताओं का जश्न मनाया जाएगा।
महोत्सव के पहले दिन खिलचीपुर के हैलीपैड मैदान में रस्सा-कस्सी, नींबू दौड़, मटका दौड़ व साफा प्रतियोगिता का आयोजन :- जिला कलक्टर के अनुसार, उत्सव के पहले दिन 17 जनवरी को प्रातः 9 बजे रणथम्भौर किले में श्री त्रिनेत्र गणेश भगवान की महाआरती से कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उसी दिन में जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं लाइव आर्ट कैंप तथा सांय 5 बजे खण्डार स्थित रामेश्वर घाट पर दीपदान का आयोजन किया जाएगा।
जिले की लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक खेलों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से खिलचीपुर स्थित हैलीपैड मैदान में प्रातः 11 बजे से परम्परागत खेल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में रस्सा-कस्सी, नींबू-चम्मच दौड़, मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं साफा बांधने की प्रतियोगिता शामिल होंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्पष्ट नियम निर्धारित किए गए हैं। इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdxAG8TxV2dcGiK8Cp-kjtbz7tt_4unpmXgJ41oUoUMQEB6Aw/viewform?usp=dialog
आयोजनों का सबसे बड़ा आकर्षण उत्सव के तीसरे दिन 19 जनवरी को शाम 6 बजे सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में मेगा म्यूजिकल नाइट है। इसमें शहर के युवा प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर के गानों और सूफियाना कलामों पर झूमेंगे।

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस समारोह 17 से 19 जनवरी; 19 जनवरी को सिंगर कैलाश खेर बांधेगे समां

इस दौरान 18-19 जनवरी को दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव के साथ उन्नत कृषि तकनीक मेला शुरू होगा। इसमें प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किसान और कृषि कंपनियां बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर सवाई माधोपुर की सांस्कृतिक, पर्यटन एवं कृषि पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now