राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में संगोष्ठी का आयोजन


नदबई। क्षेत्र के गांव गादौली में स्थित स्व० सुखराम राजकीय आदर्श सीनियर विद्यालय में प्रधानाचार्य शमसुद्वीन चिड्डा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान से संबधित रिसर्च के बारे में बताया गया। संगोष्ठी दौरान सरसों अनुसंधान केन्द्र के सीनियर रिसर्च फेलोशिप डॉं मोनिका सैनी ने कृषि योजना व अधिक से अधिक फसल उत्पदान को लेकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सुरेशचंद अग्रवाल, ममता मीणा, नर्वदा देवी, मीनाक्षी शर्मा, तेजप्रताप सिंह, लक्ष्मन सिंह मौजूद रहे। जबकि, संचालन नन्दकिशोर शर्मा ने किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now