रसोई गैस सिलेंडर, बढ़ती महंगाई के विरोध में कोंग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम के पुतले को मारी चप्पल, जलाया पुतला


गंगापुर सिटी, 15 मार्च।पंकज शर्मा। रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई तथा कमर्शियल सिलेंडरों की कमी के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11 बजे कांग्रेस कार्यालय, देवी स्टोर चौराहा से पैदल मार्च प्रारंभ होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय तक निकाला गया, जहां धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए गंगापुर सिटी विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मुफ्त गैस सिलेंडर बांटे गए, लेकिन अब आम जनता को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि गांवों और शहरों में शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को भी समय पर गैस नहीं मिलने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  ऑल फाइनेंस एम्प्लोयी यूनियन का प्रथम जिला अधिवेशन संपन्न, कर्मचारियों के हितों पर हुआ मंथन
रसोई गैस सिलेंडर, बढ़ती महंगाई के विरोध में कोंग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम के पुतले को मारी चप्पल, जलाया पुतला

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अब्दुल वहाब ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वहीं पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं और गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि की गई है, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार से रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खान एवं छोटेलाल व्यास ने की। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “घर-घर गैस दे ना सकी, वो सरकार निकम्मी है” और “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में महिला कांग्रेस से निहारिका गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अनितादेवी, निधि गुप्ता, रेखा गुप्ता, राधा अग्रवाल, फूलबाई मीना, बीना मीना आदि दर्जनों महिलाऐं तथा वरिष्ठ कांग्रेसी हरगोविन्द कटारिया, लक्ष्मीचन्द मीना, मुकेश राजाराम, मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, नेतराम बैरवा, शहीद शाहीन, रामजीलाल माली, हरदयाल जाटव, लहरी प्रजापत, जगदीश सैनी, राकेश छान, राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के संयोजक रामराज काड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष रूपचन्द माली, हरिमोहन कानूड़ा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा, एडवोकेट प्यारेलल मीना, सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष, पार्षद मदन पचौरी, महेश बैरवा, महबूब अली, बुधराम मीना, कृष्णकुमार गोयल, पार्षद प्रतिनिधि लखन वाल्मिकी, जावेद, अनवर, मुबारिक अली, पूर्व पार्षद मुमताज अहमद, दिनेश माली उपसरपंच, रामस्वरूप खरताड्या, हरिचरण, सामाजिक कार्यकर्ता काड़ू पहलवान, गिरधारी ठेकेदार, गोविन्द मालधनी, अशोक अग्रवाल, जगदीश नारायण मिश्र, वेदप्रकाश टोकसी, विश्राम मीना, कैलाश बैरवा, विजेन्द्र महावर, अभिषेक राणवा, मुकेश कुमावत, हरि पेन्टर, नेमी डोब, विकास जैन, विकास शुक्ला, श्यामलाल माली, विजेन्द्र कोली, बुधराम कोली, वीरेन्द्र अग्रवाल, एडवोकेट राजेश जैमिनी, दीपचन्द जंागिड़, रामप्रकाश चौकीदार, रविकान्त मिश्रा, शिवजी भोला आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now