गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। आज दिनांक 23 मार्च 2026 को बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में नसिया कॉलोनी स्थित भगत सिंह पार्क मैं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आकाश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवाओं द्वारा भगत सिंह जी के चित्र पटल पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की इसी क्रम मैं मुख्यवक्ता के नाते उपस्थित युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ” भारत वर्ष की आजादी
हेतु विभिन्न क्रांतिकारियों द्वारा अपना सर्वस्व अर्पण किया गया एवं प्राण तक न्योछावर कर दिए किंतु भगत सिंह जी,सुखदेव जी एवं राजगुरु जी द्वारा अपने यौवन को मां भारती के श्री चरणों में समर्पित कर दिए जिस उम्र मैं एक युवा अपने परिवार के लिए सोचता है,अपने भविष्य के बारे मै सोचता है उस उम्र मैं इन वीर युवा क्रांतिकारियों द्वारा अपने प्राणों को न्योछावर करना भारतवर्ष के इतिहास मैं स्वर्ण अक्षरों मैं दर्ज किया जाना चाहिए साथ ही हम सभी को भी अपने मौलिक कर्तव्यों को समझकर मां भारती की सेवा मैं रत रहना चाहिए ऐसा संकल्प हम सभी को ग्रहण करना होगा यही हमारे इन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी ।
इसी क्रम मैं राहत ए कुशाल के संस्थापक कपिल डंगोरिया ने भगत सिंह जी , भारतीय सैनिकों एवं संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर एक बेहद सुंदर व्याख्यान समस्त युवाओं के समक्ष प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम के अंत मैं सभी युवाओं ने भगत सिंग जी के चित्रपटल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित की । इस दौरान कार्यक्रम मैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सूरज सेनी ,राजू गजराना, राहत ए कुशाल के सदस्य रॉबिन वाल्मीकि, पवन सेनी , विकास कुमार मीणा , संतोष कुमार माली, योगेश माली, सुनील मालवीय, अजय सिंह लोधा, सोनू कश्यप, सागर सेनी , नरेन्द्र सेनी, रोहन वर्मा , संतोष महावार, दीपक कुमार , संतोष सेनी , राहुल सेनी, मोहित कुमार , सनी शाक्यवाल, ऋषिकेश सेनी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत मैं सभी ने अल्पाहार भी प्राप्त किया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।