रावणा राजपूत सेवा संस्थान की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी


भीलवाड़ा में श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी।

भीलवाड़ा। पंकज पोरवाल।श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और समाजहित के कार्यों में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। संस्थान के इस निर्णय से समाजजनों में उत्साह का माहौल है तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

संस्थान के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला की सहमति एवं दिशा-निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक गांव तक संस्थान की गतिविधियों को पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से समाज के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 जिला उपाध्यक्ष पद पर इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर शिव सिंह गहलोत (भगवानपुरा), महावीर सिंह (हाजीवास), धर्मसिंह पंवार (बिजौलिया), ललित सिंह डाबला, मुकेश सिंह (आटूण), शंभू सिंह (बाघीद), अमर सिंह (गुलाबपुरा) तथा गोविन्द सिंह राठौड़ (शाहपुरा) को नियुक्त किया गया है।

 जिला मंत्री सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां

जिला मंत्री पद पर दिनेश सिंह शक्तावत (बिजौलिया), राधेश्याम सिंह कच्छावा (रामपुरिया), राजेन्द्र सिंह झुपड़िया, बालु सिंह देवड़ा, मनोज सिंह (गुलाबपुरा), रतन सिंह (आटूण), रामसिंह (पांसल), शिव सिंह (लुहारिया) तथा शंकर सिंह (गाडरमाला) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जिला प्रवक्ता पद पर सोराज सिंह (माल का खेड़ा) को नियुक्त किया गया है। तहसील संरक्षक के रूप में श्याम सिंह चुण्डावत (करेड़ा), नारायण सिंह (सोलंकियों का खेड़ा, कोटड़ी) एवं गंगाधर सिंह (सोडियास, कोटड़ी) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं माण्डलगढ़ तहसील संरक्षक के रूप में भैरू सिंह (त्रिवेणी) को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पप्पु सिंह रावणा (लक्ष्मीपुरा) को सौंपी गई है।

 नई कार्यकारिणी से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और आपसी भाईचारे के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संस्थान की गतिविधियां समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। साथ ही उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करेंगे।

समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान समाज के विकास, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता के नए आयाम स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *