बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। नगर पालिका चौराहे बौंली पर स्थित दो वर्ष पूर्व लगाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नाम पट्टीका लगाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय के बाहर से नारेबाजी करते हुए बौंली थाने में पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बौंली सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आमजनों की शिकायत पर 12 अप्रैल रविवार रात्रि को अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर नाम पट्टीका लगाने का प्रयास कर रहे ठेकेदार व अन्य लोगों को रोका गया है, इस मामले को लेकर पूर्व में भी पुलिस प्रशासन ने इन्हें रोका था, यह मामला विवादित होने के कारण रोका गया है। इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति विकास परिषद बौंली के महामंत्री ओमप्रकाश डंगोरिया ने बताया कि वर्ष 1991 के अप्रैल माह में रोड नियमों को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बौंली द्वारा आवंटित भूमि पर अनुसूचित जाति विकास परिषद बौंली के तत्वावधान में तत्कालीन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुंदन लाल मृगलानी के मुख्य अतिथि में एवं जोगेश्वर गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण विधि विधान से किया गया था, तब से लेकर अब तक पूरे वर्ष सभी राष्ट्रीय पर्वों पर एवं जयंती पर सर्व समाज यहां पर कार्यक्रम आयोजित करता रहा है जिसमें किसी प्रकार का कभी कोई विवाद नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा ने वोटो की राजनीति के कारण पूर्व में अनावरण प्रतिमा के मात्र कुछ मीटर दूरी पर ही स्टेट हाईवे के बीच अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कराई है जो कि भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर का घोर अपमान है। बौंली थाने में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने के बाद शाम करीब 4 बजे बाद क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा अपने समर्थकों के साथ पुनः नगर पालिका कार्यालय के सामने अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास पहुंची एवं नाम पट्टीका लगाने का प्रयास किया जिसे फिर से पुलिस प्रशासन ने नाकाम कर दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस मीडिया प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने इस सारी कार्रवाई को भाजपा का षड्यंत्र बताया।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।