संस्कृत विद्यालय में बाबा साहेब की जयंती मनाई


बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, बौंली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैचारिक क्षमता को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे। निबंध प्रतियोगिता में पंकज गौतम ने प्रथम स्थान व सुमन वर्मा ने द्वितीय स्थान। भाषण प्रतियोगिता में पूजा सैनी ने प्रथम स्थान व निशा सैनी ने द्वितीय स्थान। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजू गुर्जर, मोनिका, कोमल प्रजापत, रेखा प्रजापत व द्वितीय स्थान पर गोलमा, ज्योति, अवंतिका, राधिका रही। प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाई। उन्होंने विशेष रूप से देश सेवा, राष्ट्र की रक्षा और सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्राध्यापक चिरंजीलाल रेगर: ने बाबा साहेब के संघर्षमय और गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें उनके द्वारा दिखाए गए समानता और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के कौशल को प्रदर्शित करने का मंच बना, बल्कि उन्हें भारत के महान संविधान निर्माता के आदर्शों से जोड़ने का एक सफल प्रयास भी रहा। सभी विजेताओं पुरस्कार भी दिया गया!


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now