नरेंद्र नीता जैन नृपत्या को स्टार आफ द ईयर अवार्ड से नवाजा; दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन
गंगापुर सिटी, पंकज शर्मा। दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी में अत्यंत भव्यता, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दिगंबर जैन सोशल गंगापुर सिटी के सचिव महेश जैन ने बताया कि इस अधिवेशन में गंगापुर सिटी ग्रुप के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र नीता जैन नृपत्या उनके द्वारा किए गए फेडरेशन के प्रति समर्पित अविस्मरणीय कार्यों के लिए स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। अधिवेशन में सम्मान समारोह के दौरान गंगापुर सिटी के ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र नीता जैन नृपत्या का भव्य रंगमंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष सुरेंद्र जैन पांड्या, यश कमल अजमेरा राष्ट्रीय महामंत्री विनय जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्वनी कासलीवाल राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव राजेश बड़जात्या द्वारा माला दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया एवं स्टार ऑफ द ईयर का अवार्ड तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दिया गया।
उल्लेखनीय की श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन प्रांगण में अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा किए गए विकास कार्यों के तहत भगवान महावीर स्वामी की 1400किलो वजनी ब्रांज मेटल की विशाल एवं मनोहरी प्रतिमा बड़े ही खूबसूरत सर्किल के अंदर बंसी पहाड़ पुर के पत्थरों से बनी छतरी के बीच जमीन से लगभग 9.5 फीटकी ऊंचाई पर विराजमान की गई है।
इस कार्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी की अहम भूमिका रही साथ ही ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या इंजीनियर अनिल जैन एवं जैन वास्तु विद राजकुमार जैन कोठारी का इस कार्य में विशेष सहयोग रहा है। पूरे भारत में इस तरह रेलवे स्टेशन के बाहर पहली बार जैन तीर्थंकर की प्रतिमा विराजमान की गई है। यह बहुत ही अनूठा प्रयोग है। इस गतिविधि का उल्लेख दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की अधिवेशन के दौरान जारी की गई स्मारिका में भी बहुत ही खूबसूरती के साथ सचित्र किया गया है।
इसी प्रकार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के वर्तमान ग्रुप निवर्तमान अध्यक्ष के के जैन को श्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में अधिवेशन में सम्मानित किया गया।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी द्वारा किए जा रहे मानव सेवा पर्यावरण धार्मिक कार्यों के लिए विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्रुप महेश जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30 वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए गंगापुर सिटी से ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या एवं रीजन से सचिव डॉ मनोज जैन के नेतृत्व में 21 सदस्यों ने भाग लिया।
देशभर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी ने इस अधिवेशन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। लगभग 14 रीजन के 350 से अधिक ग्रुपों से जुड़े 1000 से अधिक पदाधिकारी अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल हुए।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।