16 अप्रैल 2026 सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा गुरूवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सवाई माधोपुर में एम्पावरिंग राजस्थान यूथ, लीगल लिट्रेसी इनिशिएटिव के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव समीक्षा गौतम ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकारों एवं उनसे बचाव के उपायों, साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना (साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2026, साइबर रिड्रेसल यूनिट, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के आवेदन की प्रक्रिया, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बालविवाह के दुष्परिणामों, बालविवाह के शिकायत के आवेदन की प्रक्रिया, बालविवाह की शिकायत के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की भूमिका, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान पैनल अधिवक्ता नंदकिशोर बैरवा विधि से संघर्षरत किशोरों द्वारा साइबर अपराधों में वृद्धि, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा साइबर अपराध के मामलों में की जाने वाली कार्यवाही, विधि से संघर्षरत किशोरों के सुधार एवं पुनर्वास, किशोर न्याय अधिनियम आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। असिस्टेंट एलएडीसी द्वारा साइबर अपराध के मामलों में सजा का प्रावधान, डिजिटल अरेस्ट, हैंकिंग आदि एवं पैनल अधिवक्ता तपेश जैन ने बालविवाह के मामलें में सजा का प्रावधान, नालसा आशा योजना 2025 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।