वजीरपुर, गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गुरूवार- को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय मीटिंग का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवी स्टोर चौराहा, गंगापुर सिटी एवं अम्बेडकर भवन, बैरवा बस्ती, वजीरपुर में किया गया।
मीटिंग में विधानसभा प्रभारी इंजी. मनोज बैरवा, पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा, अब्दुल वहाब, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खान उपस्थित रहें।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी मनोज बैरवा ने कहा कि आज हम यहाँ केवल एक बैठक के लिए नहीं, बल्कि एक बड़े संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं कृ “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ”। यह सिर्फ नारा नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है, हमारा कर्तव्य है। साथियों, लोकतंत्र की असली ताकत जनता होती है, और जनता तक पहुँचने का सबसे मजबूत माध्यम हमारा संगठन है। अगर संगठन मजबूत होगा, तो हमारी आवाज हर घर तक पहुँचेगी, हर व्यक्ति तक पहुँचेगी। आज समय की मांग है कि हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। हर गांव, हर वार्ड, हर ढाणी तक हमारी पहुँच होनी चाहिए। हमें ऐसे कार्यकर्ता तैयार करने हैं जो जनता की आवाज बनें, उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहें। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँः हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करें, युवाओं, महिलाओं और नए साथियों को संगठन से जोड़े, सोशल मीडिया और जमीनी स्तर दोनों पर मजबूती से काम करें, जनता की समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए संघर्ष करें। साथियों, आज देश और प्रदेश में जो हालात हैं, उसमें लोकतंत्र को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें एकजुट होकर, पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करना होगा। मजबूत संगठन ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें- हम संगठन को हर स्तर पर मजबूत करेंगे, हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संघर्ष करेंगे, हम जनता की आवाज बनकर आगे बढ़ेंगे। अंत में मैं यही कहना चाहता हूँ अगर हमारा संगठन मजबूत होगा, तो कोई भी ताकत हमें कमजोर नहीं कर सकती।
इस अवसर पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल बैरवा, वजीरपुर नगर अध्यक्ष गोपाल बैरवा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर एवं देहात) के कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी, कैलाश मीना वरि. कांग्रेसी, एडवोकेट बृजनन्दन दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष रामजीलाल सैनी, नगरपरिषद के पार्षद अब्दुल कलाम लड्डन, आकिब खान, कृष्णकुमार गोयल, मदन पचौरी, महबूब अली, इस्माईल खान, प्रतिनिधि मुबारिक अली, पूर्व पार्षद मुमताज अहमद, श्रीलाल माली, गोपाल मालधनी, अशोक अग्रवाल, अभिषेक रणवा, अब्दुल सत्तार, हर्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, नगरपरिषद के वार्ड अध्यक्ष, ग्राम पंचायतों के वार्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।