गौ सम्मान दिवस को 31 बिन्दुओं पर देंगे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन; कोर्ट परिसर में वकीलों संग पोस्टर का विमोचन


सवाई माधोपुर।पंकज शर्मा। सम्पूर्ण भारत में आगामी 27 अप्रैल को गऊ सम्मान दिवस के रूप में मनाने तथा देश की सभी तहसीलों जिलों एवं प्रदेश स्तर से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों के नाम गऊ माता को सम्मान दिलाने, उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने एवं गऊ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले जैसे अन्य कई कानूनों को बना कर लागू कराने के लिए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देने ( गौ सम्मान आह्वान अभियान ) की मुहिम के दौरान आज सवाई माधोपुर जिले में उपरोक्त बाबत लगी टीम ने जिला न्यायालय परिसर में जा कर अधिवक्ताओं से व वहां आने वाले लोगों से जनसंपर्क किया और उक्त ज्ञापन पत्र पर सैंकड़ो अधिवक्ताओं व आम जनता के हस्ताक्षर कराए जो 27 अप्रैल को जिला कलेक्टर के माध्यम से देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दिए जाएंगे इस अवसर पर टीम ने उक्त कार्यक्रम के पोस्टर और हैंड विल का भी अनावरण किया ज्ञापन में उपरोक्त बाबत लगभग 31 बिन्दुओं पर केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकारों से अनुरोध किए गए हैं हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया एवं गौ सांसद जितेन्द्र सिंधी जीतू भईया ने आज इस बाबत पत्रकारों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुऐ बताया कि उक्त कार्यक्रम देश के महान साधु संतो के सानिध्य में एक जुट होकर देश के सनातनी हिन्दू समाज के द्वारा चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा , इस अवसर पर जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भोला शंकर शर्मा, नरेंद्र गर्ग पिंटू, रोहित सिंघल,भवानी मीणा, देवेंद्र सिंह राठौड़, प्रमोद शर्मा, विनोद, सीताराम मित्तल, रामावतार गौतम, सत्यदेव, सुभाष, एलपी विजय, राधेश्याम बाबई, मुकेश योगी आदि हिन्दू सनातनी मौजूद थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now