बाघ ने बनाया युवक को अपना निवाला; 20 दिन के भीतर तीसरी घटना है


नैनीताल।ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद भीमताल में वन्यजीवों के हमला रुकने का नाम नहीं है। बाघ ने फिर एक युवक को निवाला बना दिया है। जंगल में उसका शव बरामद किया गया। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम से लगे भीमताल ब्लॉक विकास खंड के भदयूनी निवासी 32 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट कल देर शाम से घर के पास से गायब हो गया था, परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रात तक कोई जानकारी नहीं मिला। आज गांव के लोगों के साथ ही वन विभाग के लोगों ने खोजबीन शुरू की। आज सुबह जंगल में कमल का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दिवस उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से इस क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा बाघ देखे जाने को जानकारी दी। विभाग को ठोस कदम उठाने के लिए अनुरोध किया था। विभाग ने इस मामले में लापरवाही बरती। ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। प्रमुख ने कड़े शब्दों में कहा वन विभाग लापरवाही बरत रहा है भीमताल 2 किलोमीटर की रेडियस में 20 दिन के भीतर आज तीसरी घटना हो चुकी हैं विभाग चैन की नींद सोया हुआ है विभाग के सुस्त पड़े अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now