गृहमंत्री बेढ़मने भागवत कथा में सुदामा चरित्र एवं दत्तात्रेय गुरुओं का वर्णन हुए भाव विभोर


अमरदीप सेन। डीग 28 अप्रैल। शहर के नगर रोड डांक बंगला के पास बंसल परिवार नाहरौली वाले योगेश बंसल द्वारा भागवत कथा का आयोजन का सातवां दिन जिसमें शाम को करीब 4 बजे ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पधारे । कथा प्रवक्ता भागवत भूषण चंद्र मोहन आचार्य की कथा का श्रवण किया एवं आचार्य का बेढम ने साफा बांधकर स्वागत किया । आचार्य भागवत भूषण द्वारा भागवत के संदेश को अपने दैनिक जीवन में किस तरह उपयोग में लाया जा सकता एवं अपने जीवन को धर्म के मार्ग पर अग्रसर कर कल्याण किया जा सकता है इस बारे में बताया गया।बाद में भागवत धारक योगेश बंसल द्वारा जवाहर सिंह बेढम का साफा पहनाकर स्वागत किया ।
इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल भी मौजूद रहे तथा उनके द्वारा भी मंत्री बेढम का स्वागत किया गया । इस दौरान मंत्री बेढ़म ने प्रदेश में शांति , सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की कामना की । बाद मैं भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता का फेंटा बांधकर स्वागत किया इस मौके पर सुभाष बंसल ,धर्मेंद्र जैन, हुकुम सिंह सरपंच, मनोज तौमर , भानू बंसल , डॉक्टर रवि बंसल , खगेश बंसल अजय बंसल ,लोकेश बंसल , विनोद चाहर , राहुल खंडेलवाल , विरमा देवी , कमलेश बंसल , सुनीता बंसल , नीतू बंसल , रीना बंसल , भावना बंसल मौजूद रहे ।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now