ग्रामीण क्षेत्र में पिजरे में कैद हुआ बाघ; आदमखोर है या नहीं भविष्य के गर्त में छुपा है


नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी से दूर भीमताल क्षेत्र में जनपद नैनीताल में 20 दिन के भीतर वन्यजीव ने हिंसक कर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसी क्रम में विकास खण्ड भीमताल के भदयूनी ग्रामीण क्षेत्र में जहां एक युवक कमल सिंह को वन्यजीव ने मार डाला था उसी क्षेत्र में एक बाघ को बड़ी मुश्किल से वन विभाग ने पिजरे में बन्द कर लिया है। अलबत्ता अब यह देखना है क्या यह वही हिंसक वन्यजीव है जिसने अभी तक कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। यह जांच करने के उपरांत ही पता चल पाएगा। अगर वही हिंसक वन्यजीव है तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है। यह बाघ आदमखोर है या नहीं
यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now