गंगापुर सिटी।1 मई 2026।पंकज शर्मा। शहर में आज आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। वस्त्र व्यापार महासंघ गंगापुर सिटी द्वारा आयोजित श्री कल्याण जी भगवान की नगर भ्रमण व कलश शोभायात्रा का अग्रवाल समाज द्वारा व्यापार मंडल पर जोरदार स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवान श्री कल्याण के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के उपाध्यक्ष मोहन मित्तल ठेकेदार, पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुट्टा और अन्य पदाधिकारियों ने वस्त्र व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राकेश बजाज, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास सहित कई वरिष्ठ अतिथियों का साफा पहनाकर और माला अर्पित कर स्वागत किया।
प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान: नगर भ्रमण के लिए भव्य रथ पर सवार श्री कल्याण जी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रथ के सारथी के रूप में मौजूद उपजिला कलेक्टर (SDM) बृजेन्द्र मीना का भी अग्रवाल समाज द्वारा साफा व माला पहनाकर विशेष अभिनंदन किया गया।
स्मृति चिन्ह भेंट और जनसेवा: व्यापार मंडल पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई और पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई। इस मौके पर बजाजा ट्रस्ट महासंघ द्वारा अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों को भगवान कल्याण जी महाराज का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में सतीश महसवा, मनीष जीवली, सुनीता सरल, पिंकी गुप्ता सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध जन और महिलाएं उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।