सवाई माधोपुर, 1 मई।पंकज शर्मा। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी काना राम ने शुक्रवार को ‘जनगणना-2027’ के स्व-गणना (Self-Enumeration) चरण का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर जिले में इस अभियान की शुरुआत की और नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।
15 मई तक कर सकेंगे स्व-गणना: अभियान के तहत आमजन 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भर सकते हैं। इसके पश्चात, 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर डेटा सत्यापन और सर्वे का कार्य करेंगे।
कैसे करें स्व-गणना (9 आसान स्टेप्स):
-
लॉगिन: se.census.gov.in पर जाकर राजस्थान राज्य का चयन करें।
-
पंजीकरण: मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
सत्यापन: भाषा चुनकर ओटीपी (OTP) के जरिए वेरीफाई करें।
-
स्थान: जिला सवाई माधोपुर, पिन कोड और क्षेत्र का विवरण दें।
-
मैपिंग: मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करें।
-
प्रश्नावली: मकान और परिवार की सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भरें।
-
रिव्यू: दर्ज किए गए डेटा की सावधानीपूर्वक जांच करें।
-
सबमिशन: डेटा लॉक करें। सफल सबमिशन के बाद 11 अंकों की ‘SE ID’ प्राप्त होगी।
-
सत्यापन: प्रगणक के आने पर उन्हें यह SE ID दिखाएं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल है, जो ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सटीक डेटा प्रदान करेगी।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।