बेनीपुर में शोक की लहर: जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने रमेश प्रसाद द्विवेदी को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि
प्रयागराज (शंकरगढ़)। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेनीपुर के निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई रमेश प्रसाद द्विवेदी का बीते शनिवार को 73 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
परिजनों से लिपटकर रो पड़ीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शनिवार को शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाबकली उनके आवास पर पहुंचीं। वह परिवार की महिलाओं से लिपटकर बिलख पड़ीं और कहा कि “दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।” सपा के पूर्व जिला सचिव अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रमेश जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, अब बस यादें शेष रह गई हैं।
प्रबुद्धजनों ने व्यक्त की संवेदनाएं प्रज्ञा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. प्रभाकर सिंह ने इसे कभी न भरने वाला घाव बताया। वहीं, नेवरिया प्रधानपति अरविंद सिंह पटेल परिजनों को सांत्वना देते हुए इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान राज नारायण पाठक, प्रदीप गुप्ता, शिवनारायण सिंह पटेल, उग्रसेन द्विवेदी और प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
वरिष्ठ पत्रकार राजदेव द्विवेदी ने इस कठिन समय में साथ खड़े होने वाले सभी शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।