रूपपुरा को पंचायत बना भाजपा ने बहाई विकास की गंगा: रात्रि चौपाल में बोले विधायक डॉ. लालाराम बैरवा


“भाजपा को दिया साथ, अब गांव को मिलेगा विकास का पूरा हक”; पंचायत चुनाव से पहले विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश।

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। पंचायत चुनावों की आहट के बीच शाहपुरा विधानसभा के ग्राम पंचायत रूपपुरा में आयोजित रात्रि चौपाल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आई। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने भजनलाल सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि रूपपुरा को पंचायत बनाने का श्रेय भाजपा को जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा, “भाजपा ने जो वादा किया, उसे निभाकर दिखाया है। अब रूपपुरा में विकास की गंगा बहाने का काम भी भाजपा ही करेगी।”

ग्रामीणों से सीधा संवाद और समस्याओं का समाधान राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जब ‘ग्राम रथ’ रूपपुरा पहुंचा, तो विधायक बैरवा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल के दौरान पानी, सड़क, बिजली, पेंशन और आवास जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

पंचायत चुनाव का सियासी निशाना विधायक ने विधानसभा चुनाव में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी पंचायत चुनावों के लिए जमीन तैयार की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार रूपपुरा की भावनाओं का सम्मान कर इसे नई पहचान दी गई है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों की अनदेखी के बाद अब गांव-गांव तक विकास पहुँच रहा है।

चौपाल में उपखंड अधिकारी सुनील मीणा, तहसीलदार भींवराज परिहार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now