सवाई माधोपुर: पृथक नर्सिंग निदेशालय की मांग को लेकर नर्सेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


15 वर्षों से लंबित है मांग; अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर प्रदेश सचिव मनोज यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को दी गई लिखित मांग

सवाई माधोपुर। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने अपनी पुरानी मांग को एक बार फिर पुरजोर तरीके से उठाया है। सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज इकाई के बैनर तले, नर्सेज ने प्रदेश में पृथक नर्सिंग निदेशालय गठित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

15 वर्षों का इंतजार और नर्सेज का आक्रोश ज्ञापन सौंपते समय पदाधिकारियों ने बताया कि एक अलग निदेशालय की मांग पिछले 15 वर्षों से लंबित है। नर्सेज का मानना है कि अलग निदेशालय बनने से नर्सिंग क्षेत्र की प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।

इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी प्रदेश कार्यकारिणी सचिव मनोज यादव और जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान मुकेश सिंह मीना (वरिष्ट उपाध्यक्ष), मुकेश कुमार मीना (उपाध्यक्ष) और राधेश्याम मीना (जिला महासचिव) सहित भारी संख्या में नर्सेज मौजूद रहे। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शर्मा, संजय कुमार, हामिद मोहम्मद और पपीता मीना सहित कई अन्य सदस्यों ने भी अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now