शास्त्री नगर में दो दिवसीय परामर्श शिविर शुरू; ‘कनीसोल’ के जनक डॉ. आरएन वर्मा घुटने, कमर और गर्दन दर्द के रोगियों को देंगे विशेष मार्गदर्शन
भीलवाड़ा में जोड़ों के दर्द के मरीजों के लिए राहत: बार्क के वैज्ञानिक डॉ. वर्मा करेंगे निःशुल्क उपचार
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। आधुनिक जीवनशैली और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण जोड़ों के दर्द से परेशान शहरवासियों के लिए एक विशेष अवसर है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और ‘कनीसोल’ के जनक डॉ. आरएन वर्मा शनिवार और रविवार को भीलवाड़ा में विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन करेंगे।
दो दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा आयोजित यह शिविर शास्त्री नगर स्थित परिषद भवन में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और सचिव केजी सोनी ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है।
इन रोगों का होगा परामर्श: शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं का समाधान किया जाएगा:
-
गर्दन और कमर का दर्द
-
कूल्हे और घुटनों का दर्द
-
पिंडलियों और एड़ी का दर्द
पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज: डॉ. वर्मा अपने वर्षों के अनुसंधान के आधार पर बिना किसी जटिल प्रक्रिया के राहत पाने के तरीके साझा करेंगे। शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। मरीजों को परामर्श के समय अपने पुराने एक्स-रे और रक्त जांच की रिपोर्ट्स साथ लानी होगी।
पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 9414112561 या 9461196222 पर संपर्क कर सकते हैं।