डीग में एएनएम एलएचबी संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, मांगों पर हुआ मंथन


फ्लोरेंस नाइटिंगेल को किया याद; ममता भारद्वाज के नेतृत्व में जुटीं जिले भर की स्वास्थ्य कार्यकर्ता

डीग (अमर दीप सेन)। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डीग के मुकुंदी सेवा सदन में एएनएम एलएचबी संघ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान जिले भर से आई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक महत्वपूर्ण बैठक के रूप में भी उभरा। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होने के बावजूद नर्सों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा।

कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ संयोजक सुशील प्रधान, मुन्नालाल प्रजापत, बीना गिरी, नर्मदा शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now