डीवाईएसपी आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में बनेठा और उनियारा पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे का किया भंडाफोड़
उनियारा (अशोक सैनी)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में उनियारा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। उनियारा डीवाईएसपी आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर 10 अवैध हथियार और भारी मात्रा में बारूद बरामद किया है।
बनेठा और उनियारा में पुलिस की दबिश पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बनेठा और उनियारा थाना क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 06 देशी टोपीदार बंदूकें, 01 देशी कट्टा और 03 एयरगन बरामद की गई हैं।
भारी मात्रा में बारूद और छर्रे जप्त हथियारों के साथ-साथ पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बारूद और सैकड़ों की संख्या में लोहे के छर्रे भी जप्त किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी इन हथियारों और विस्फोटक सामग्री का उपयोग कहाँ करने वाले थे।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज पुलिस प्रशासन ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीवाईएसपी आकांक्षा चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें:

उनियारा, टोंक, राजस्थान