गंगापुर सिटी: अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में BA और BSc में प्रवेश शुरू, जानें अंतिम तिथि

सत्र 2026-2027 के प्रथम सेमेस्टर के लिए 22 मई तक करें आवेदन, 1 जून को जारी होगी पहली सूची

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा।  अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान (जयपुर) के निर्देशानुसार महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कला (BA) और विज्ञान (BSc) संकाय में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है।

22 मई तक भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि बी.ए. और बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 तय की गई है। सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कला एवं विज्ञान वर्ग उत्तीर्ण सभी योग्य छात्राएं कॉलेज समय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं।

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

छात्राओं की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल नीचे दिया जा रहा है:

प्रवेश प्रक्रिया का चरण निर्धारित तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026
आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 25 मई 2026 तक
अंतिम वरीयता सूची (Merit List) का प्रकाशन 26 मई 2026
दस्तावेज और शुल्क जमा कराने की अवधि 30 मई 2026 तक
प्रवेशित छात्राओं की प्रथम सूची का प्रकाशन 01 जून 2026

प्रवेश के लिए यहां करें संपर्क

यदि किसी छात्रा या अभिभावक को प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों या फीस से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए, तो वे महाविद्यालय के आधिकारिक मोबाइल नंबर 8094393880 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now