एक्सईएन समेत आठ नए पदों की हुई नियुक्ति, कार्यालय संचालन के लिए 9.50 लाख की मिली स्वीकृति
नदबई। मुख्यमंत्री बजट 2026-27 में नदबई मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कार्यालय की घोषणा के बाद, बुधवार को कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक जगत सिंह के पुत्र हिम्मत सिंह और एक्सईएन महेश शर्मा ने पूजा-अर्चना की, जिसके बाद महेश शर्मा ने कार्यभार संभाला।
विभाग ने इस कार्यालय के लिए एक्सईएन, एक एईएन सिविल, एक खंडीय लेखाकार, एक वरिष्ठ सहायक, दो एलडीसी और दो होमगार्ड्स के पदों को मंजूरी दी है। साथ ही, कार्यालय के रखरखाव के लिए 9.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी जारी की गई है। इस अवसर पर क्वालिटी कंट्रोल एक्सईएन रविन्द्र सिंह, सहायक अभियंता धीरज सिंह और कनिष्ठ अभियंता लोकेन्द्र शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
Bharatpur, Rajasthan