तेलीखेड़ा गांव में घर-घर पहुंचकर तुलसी के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी देकर पौधारोपण का संदेश दिया गया।
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में वनवासी कल्याण परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से शनिवार सुबह तेलीखेड़ा गांव में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर 151 तुलसी पौधों का वितरण किया और ग्रामीणों को तुलसी के धार्मिक, पौराणिक तथा औषधीय महत्व से अवगत कराया।
यह कार्यक्रम प्रातः 7:15 बजे प्रांत नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान परिषद के सदस्यों ने ग्रामीणों से प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
तुलसी के महत्व से कराया अवगत
वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि परिषद पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार ऐसे जनजागरण अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, आस्था और स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।
अब तक 450 से अधिक पौधों का वितरण
कैलाश सोनी ने जानकारी दी कि परिषद द्वारा अब तक पालड़ी, इंद्रपुरा, तेलीखेड़ा सहित आसपास के गांवों में 450 से अधिक तुलसी पौधों का वितरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आगामी दिनों में 300 और तुलसी पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक परिवारों को इस जनजागरण अभियान से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवाकर जावा, यश श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन, कन्हैयालाल मूंदड़ा, पुरुषोत्तम नथरानी, रूपलाल अजमेरा, महेश खंडेलवाल, कमल गोखरू, दिनेश विजयवर्गीय, ओम मालू, जयकिशन मित्तल, भागचंद बाहेती, हरिओम (तेलीखेड़ा), पुष्पा अग्रवाल, कृष्णा जैन, उषा अग्रवाल तथा तरुणा शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों तक तुलसी के पौधे पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति के संवर्धन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।