आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी घोषित, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


नई जिला कार्यकारिणी में अनुभवी पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए, संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प।

सवाई माधोपुर। आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की स्वीकृति के बाद जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन ने अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए जिले में पत्रकार हितों के संरक्षण और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के हवाले से नवनियुक्त संगठन प्रवक्ता नरेन्द्र शर्मा नीरू ने बताया कि नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना तथा संगठन को गांव से लेकर शहर तक अधिक सक्रिय और सशक्त बनाना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधि सलाहकार और सलाहकार मंडल का गठन

नरेन्द्र शर्मा के अनुसार घोषित जिला कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह तोमर (अधिवक्ता, दिल्ली उच्च न्यायालय) को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं सलाहकार मंडल में राजमल जैन, हरकचंद जैन एवं सत्यनारायण जैन ‘पगला’ को शामिल किया गया है।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार गोयल को महासचिव, रोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्याम सुंदर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जिया उल इस्लाम, प्रमोद शर्मा एवं सुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा जितेंद्र जैन, संजय मित्तल, शादाब अली एवं मुकेश जैन को सचिव तथा नरेन्द्र शर्मा को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

जिला कार्यकारिणी में इन सदस्यों को किया शामिल

नई जिला कार्यकारिणी में सुनील शर्मा, पवन मेहता, निर्मल सेन, महेश शर्मा, शहजाद अली, रिदम शर्मा एवं राकेश वर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

नवनियुक्त महासचिव राजेश कुमार गोयल सहित सभी पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *