डीग में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पीएम का पुतला


नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

डीग। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में सोमवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डीग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज भूषण गोयल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

मुख्य बाजार से निकाला विरोध जुलूस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से विरोध जुलूस निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर खोह, सुघड़ सिंह नगर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर (अलीपुर), जिला कांग्रेस महासचिव राजकुमार कठेरा, पूरन सिंह बडेसरा, संगठन महासचिव गजराज पेंघौर, सचिव विक्रम सिंह, दीपू बहज, अली मोहम्मद, जिला प्रवक्ता कमल सिंह नेताजी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग चौधरी पला, प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश मीणा, श्रीराम चुलेरा, भरतलाल सैन, शहर संयोजक मिठ्ठू सिंह सांखला, दिनेश मोनी, नवीन फौजदार पास्ता, भगवान सिंह कोली, मुकेश शर्मा, तरुण बहज, महेंद्र सिंह फौजदार, जगवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *