राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट

Support us By Sharing

Rajasthan Election 2023

राजस्थान में बजा चुनावी बिगुल; आज से आचार संहिता लागू

भारत निर्वाचन आयोग की चुनाव तारीख के एलान के बाद आज से राजस्थान की राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह से बदल जाएंगी। निर्वाचन आयोग की नजर हर राजनीतिक दल की गतिविधि पर रहेगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस रखी है। आज भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। राज्य में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। नतीजे आने तक यह आचार संहिता जारी रहेगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस रखी है। आज भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। राज्य में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। नतीजे आने तक यह आचार संहिता जारी रहेगी।

निर्वाचन आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार का खर्च जुड़ने लगेगा। राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही इस बार भी एक चरण में मतदान होगा। प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे।

राज्य में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जा चुका है। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में 80 साल से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं। 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।

606 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत

इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।

32247 नवविवाहित महिलाओं के नाम सूची में जुड़े

32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर और 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता भी पंजीकृत हैं। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!